{"_id":"6326c213a10e8939db121c73","slug":"unnao-accident-youth-died-due-to-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Sun, 18 Sep 2022 12:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:33 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत करवाया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र में बन्थर बाईपास चौराहे पर शुक्लागंज की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।मौके पर पहुंचे बदरका चौकी इंचार्ज ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात गंगाघाट थाना क्षेत्र के महदीनवा गांव निवासी लालता पुत्र टेक राम लोधी बाइक से बन्थर की ओर जा रहा था। जैसे ही लालता ने बन्थर चौराहे को पार करने की कोशिश की तभी कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसका सर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी सिर्फ वसूली के लिए है। ट्रैफिक से उनका कोई मतलब नहीं रहता। सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण पहुंचे और समझा कर सभी को शांत कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन