फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident bus collided with truck loaded with pigs o10 animals died and several passengers injured

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर सूअरों से लदे ट्रक में भिड़ी बस, 10 बेजुबानों की मौत और यात्री घायल गंभीर

Tue, 03 Feb 2026 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Feb 2026 02:24 PM IST
सार

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के ओवरटेक के प्रयास में एक स्लीपर बस सूअरों से लदे ट्रक से टकरा गई, जिससे 10 जानवरों की मौत हो गई।  हादसे में बस सवार एक यात्री गंभीर घायल हो गया, जिसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जबकि बस चालक मौके से फरार है।

विज्ञापन
Unnao Accident bus collided with truck loaded with pigs o10 animals died and several passengers injured
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनायतपुर बर्रा गांव के पास मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बनारस से जयपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान आगे चल रहे सूअर लदे ट्रक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में लदे 80 सूअरों में से 10 की मौत हो गई। बस में आगे बैठे 40 यात्रियों में एक यात्री गंभीर घायल हो गया। अन्य सवारियां बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन

पुलिस ने घायल यात्री को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद से जिंदा सूअर एक्सप्रेसवे पर टहलते रहे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। घटना के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। बरेली जिले के भूता निवासी चालक शेर सिंह मथुरा से ट्रक में सूअर लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते आसाम प्रदेश जा रहा था।

विज्ञापन

ट्रक में लदे 10 सूअरों की मौत
मंगलवार सुबह ट्रक थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा के सामने पहुंचा ही था। तभी पीछे से जयपुर से बनारस जा रहीं महालक्ष्मी ट्रैवल्स की तेज रफ्तार स्लीपर बस के चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे बस अनियंत्रित होकर साइड से ट्रक से टकरा गई  टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में लदे 10 सूअरों की मौत हो गई। बस में आगे बैठे जयपुर के थाना निवारिया के कादीपुर निवासी सुल्तान अहमद गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन

गंभीर घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
यूपीडा कर्मियों एवं पुलिस ने घायल सवारी को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य सवारियां को दूसरी बस से उनके गंतव्य को रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा औरास पर खड़ा कराया गया। हादसे के बाद जिंदा बच्चे सूअर एक्सप्रेसवे पर टहलने लगे। इससे यातायात में प्रभावित हो गया।

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया
यूपीडा कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और सूअरों  को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान बस ट्रक में भिड़ी थी। एक यात्री गंभीर घायल होने के साथ 10 सूअरों  की मौत हुई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed