फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unlimited comment on Dr Bhimrao Ambedkar, displeasure in Bhim Army, attempt to spoil the atmosphere

Kanpur: डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी, भीम आर्मी में नाराजगी, बोले- माहौल खराब करने का प्रयास

Sat, 15 Apr 2023 09:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इससे भीम आर्मी के सदस्यों में नाराजगी है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Unlimited comment on Dr Bhimrao Ambedkar, displeasure in Bhim Army, attempt to spoil the atmosphere
थाने में शिकायत करने पहुंचे भीम आर्मी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भीम आर्मी के सदस्यों में नाराजगी है। भीम आर्मी के कानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहुजन ने शनिवार को थाने में दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

भीम आर्मी के कानपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बहुजन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि इंदलपुर गांव के दो युवकों ने अपने व्हाट्सएप और इस्ट्राग्राम पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। इससे समाज एवं उनके अनुयाइयों को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

इस तरह के कृत्य से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर में दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed