{"_id":"68d5a28aca83dfa80206b2d3","slug":"university-is-strict-on-75-percent-attendance-students-are-being-returned-from-examination-centers-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1277937-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 75 फीसदी उपस्थिति पर विवि सख्त, परीक्षा केंद्रों से लौटाए जा रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 75 फीसदी उपस्थिति पर विवि सख्त, परीक्षा केंद्रों से लौटाए जा रहे विद्यार्थी
सार
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने 75 प्रतिशत उपस्थिति नियम को सख्ती से लागू किया है। कम उपस्थिति वाले छात्रों को मिड सेमेस्टर परीक्षा से बाहर कर दिया गया। इससे छात्रों में नाराजगी और असंतोष देखा गया है।
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर। छात्र-छात्राओं की 75 फीसदी से कम उपस्थिति के मामले में छत्रपति शाहूजी महाराज विवि सख्त रवैया अपनाए है। उपस्थिति पूरी नहीं होने के कारण विवि में चल रही मिड सेमेस्टर की परीक्षाओं से परीक्षार्थी लौटाए जा रहे हैं। छात्रों में इसे लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि विवि ने कई ऐसे छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति दी है जो क्लास में कम उपस्थित रहे हैं। विवि ने अपना आदेश जारी कर दिया लेकिन एक बार भी छात्रों से उनका पक्ष नहीं जाना।
विवि ने इस बार सत्र के शुरुआत में ही कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति पूर्ण नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में नहीं शामिल करने का आदेश जारी किया था। पहले तो विद्यार्थियों ने आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। अब मिड सेमेस्टर की परीक्षाओं में जब उनको पेपर देने से रोका गया तो वह सकते में आ गए। इसके लिए केंद्रों के पास पहले ही कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूची भेज दी गई थी। विभिन्न परीक्षाओं के छात्रों ने विवि प्रशासन से मिलकर परीक्षा देने की अनुमति मांगी लेकिन उनकी ओर से न कह दिया गया। शुरुआती दौर में छात्रों ने इसका विरोध किया पर अब छात्र बैकफुट पर आ गए हैं। छात्रों का कहना है कि विवि ने कम उपस्थिति का कारण नहीं जाना। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि आदेश सत्र के शुरुआत से ही जारी किया गया था। जिन छात्रों ने इसका पालन नहीं किया उनको परीक्षा नहीं देने दी गई है।
एचबीटीयू में सख्ती से बढ़ी उपस्थिति
वहीं, एचबीटीयू में 75 फीसदी उपस्थिति का आदेश पिछले साल से लागू किया गया है। पिछले साल संस्थान में कई छात्रों को परीक्षा देने से रोका गया था। इस पर छात्रों ने हंगामा में भी किया था लेकिन फिर भी परीक्षा नहीं देने दी गई थी। इसका नतीजा रहा कि इस सत्र से क्लास में उपस्थिति बढ़ी रही। मिड सेम परीक्षा में छात्रों की उपस्थिति शतप्रतिशत रही।