{"_id":"58be59424f1c1bd628dc3e92","slug":"unique-holland-potato","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको मालामाल बना देगा ये अनोखा ‘हॉलैंड पोटेटो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको मालामाल बना देगा ये अनोखा ‘हॉलैंड पोटेटो’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
अद्वितीय हॉलैंड आलू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
720 ग्राम का ये ‘हॉलैंड पोटेटो’ किसानों को मालामाल कर रहा है। केवल पौने दो बीघा क्षेत्र में 134 कुंतल आलू की पैदावार का करिश्मा देखकर सब हैरान हैं। कानपुर बिठूर के किसान विनय कुमार हाल ही में आलू का उन्नत बीज हॉलैंड ले आए जिसे उन्होंने अपने खेत में बोया। इस बीज ने सीमित संसाधनों में ही चमत्कारी उत्पादन देकर किसानों के सामने उम्मीद की नई किरण पैदा कर दी। किसान विनय कुमार ने बताया कि अभी कुछ ही महीनों कानपुर देहात के औझान गांव से वे यह उन्नत बीज ले आए। इसे सीमित संसाधनों में ही उन्होंने बोया। आलू का बीज बोने के बाद उन्हें इसके चमत्कारी परिणाम प्राप्त हुए।
आलू का हर बीज 500 से 720 ग्राम तक बढ़ा और सामान्य फसल की तुलना में करीब पांच से छह गुणा अधिक लाभकारी दिखा। बताया कि उन्होंने पौने दो बीघा में यह फसल बोई जिसमें 245 कट्टी (प्रत्येक कट्टी में 55 किलो) उत्पादन हुआ। उनके साथ उनके बगल के खेत में भी किसान रामचरण शुक्ल ने इसी हॉलैंड नाम के आलू की प्रजाति के बीजों को बोया। उनके साथ बालगोविंद तिवारी ने भी इसी फसल को बोया। उन्हें भी अच्छे परिणाम प्राप्त हुए।