फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Minister of State Sadhvi Niranjan said There will be an increase in the price of Ethanol

UP: केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन बोलीं- उत्पादन बढ़ाने के लिए कीमत रिवाइज करनी पड़ेगी, इथेनॉल की कीमत में होगा इजाफा

Wed, 08 Jun 2022 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jun 2022 08:32 PM IST
सार

देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए इसकी कीमत रिवाइज की जाएगी। इससे उद्यमी इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
Union Minister of State Sadhvi Niranjan said There will be an increase in the price of Ethanol
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए इसकी कीमत रिवाइज की जाएगी। इससे उद्यमी इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। अभी इथेनॉल की कीमत 63 रुपये 45 पैसे प्रति लीटर है। इसे बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि इस संबंध में 10 जून को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। इसमें निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बुधवार को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) में प्रशिक्षण सह सम्मेलन केंद्र शर्करा सौंध के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थीं। केंद्र का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट के विजन प्लान के तहत अल्कोहल तकनीक, शर्करा व्यापार प्रबंधन और ब्रीवरी तकनीक से संबंधित पाठ्यक्रमों को चालू करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में 12 चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। एनएसआई के निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने बताया कि अन्य फीड स्टॉक से इथेनॉल बनाने की तकनीक विकसित करने पर काम किया जा रहा है। विधायक नीलिमा कटियार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। एनएसआई की उपलब्धियों संबंधी पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर डी स्वेन, चीनी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इकाइयों को सम्मानित किया
त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड, डालमिया भारत शुगर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, बिड़ला ग्रुप ऑफ शुगर इंडस्ट्रीज, बलराम चीनी मिल्स लिमिटेड, दि सेकसरिया विस्वां शुगर फैक्टरी लिमिटेड, हरिनगर शुगर मिल्स लिमिटेड, टिकौला शुगर मिल्स लिमिटेड, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोविंद शुगर मिल्स लिमिटेड।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed