{"_id":"62ec0be6c0b09412af245fc5","slug":"union-minister-of-state-sadhvi-niranjan-jyoti-took-part-in-the-meeting-on-improving-the-condition-of-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री और डीएम ने बैठक में लिया हिस्सा, सड़कों की हालत ठीक करने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री और डीएम ने बैठक में लिया हिस्सा, सड़कों की हालत ठीक करने पर हुई चर्चा
Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
सार
फतेहपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कलेक्ट्रेट परिसर के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सड़कों की हालत ठीक करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जनपद की निर्माणधीन सड़कों और गड्ढा मुक्त सड़कों के संबंध में कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार सभागार में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खाद्य और सार्वजनिक वितरण व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में निर्माणाधीन सड़कों को पूरा चरणबद्ध तरीके से सभी मानकों को पूरा करते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था सड़कों के निर्माण कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
साथ ही, जिन मार्गों के लिए बजट मिल चुका है। उनका निर्माण पूरा कराया जाए। वहीं, डीएम श्रुति ने कहा कि शासन के सभी निर्देशों का पालन सख्ती के साथ कराया जाए। इस मौके पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, सीडीओ सत्य प्रकाश, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन