{"_id":"67c03d9fbdcc7336d60c39b1","slug":"union-home-minister-amit-shah-reached-chitrakoot-inaugurated-the-statue-of-pt-deendayal-upadhyay-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चित्रकूट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया लोकार्पण, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चित्रकूट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया लोकार्पण, कही ये बात
Thu, 27 Feb 2025 03:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:57 PM IST
सार
Chitrakoot News: गृहमंत्री अमित शाह और संत मोरारी बापू ने रामदर्शन के नए स्वरूप और प. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करने चित्रकूट विशेष विमान से पहुंचे। मप्र के सीएम मोहन यादव ने स्वागत किया। गृह मंत्री ने सीएम मप्र के साथ नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंत्री प्रतिमा बागरी और कथावाचक मोरारी बापू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर गृहमंत्री और संत मोरारी बापू ने रामदर्शन के नए स्वरूप और प. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कई संत-महंतों के अलावा मप्र के कुछ और मंत्री भी शामिल हुए।
विज्ञापन