फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Under construction wall collapses, five people buried in tin shed

Kanpur News: निर्माणाधीन दीवार गिरी, टिनशेड में दबे पांच लोग

Sun, 09 Feb 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Under construction wall collapses, five people buried in tin shed
:मलाजनी के पास खड्ड में गिरी पिकअप कार।  - फोटो : संवाद
भरथना। पड़ोसी की छत की निर्माणाधीन दीवार गिरने से टिनशेड गिरने से एक ही परिवार दो बच्चों समेत पांच लोग दब गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। यहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे सियादुलारी पत्नी स्व. राजाराम के घर की छत पर दीवार बनाई जा रही थी। मजदूरों का धक्का लगने से दीवार भरभराकर पड़ोसी उत्तम कटिहार के टिनशेड पर गिर पड़ी। ईंटें गिरने से टिनशेड भी गिर गया। इसमें नीचे बैठी अंजली (25) पत्नी उत्तम कटियार व उसकी पुत्री अवनि (3) व तीन माह का पुत्र ध्रुव, उत्तम की बहनें आरती (17), मिनी (18) घायल हो गईं। पड़ोसियों ने सभी को टिनशेड निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां से अंजली की हालत गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीओ अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, चौकी इंचार्ज शमशुल हसन आदि ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed