फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Under-14 team announced for the National School Cricket Championship; four players from the city included.

Kanpur News: राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 टीम घोषित, शहर से चार खिलाड़ी शामिल

Wed, 14 Jan 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Under-14 team announced for the National School Cricket Championship; four players from the city included.
कानपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-14 का आयोजन राजस्थान में 16 से 26 जनवरी तक होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश स्कूल टीम की घोषणा मंगलवार को की गई, जिसमें कानपुर के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित टीम में कानपुर से शक्ति सिंह, विराट शुक्ला, अथर्व द्विवेदी, बख्तियार को चुना गया है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा से हर्षवर्धन सिंह, आयुष सिंह, शाश्वत यदुवंशी, वाराणसी से अफ्फान हबीब, असलान, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ से प्रत्युष सिंह, विनायक सिंह, आगरा से युगांक, लखनऊ से आदित्य प्रकाश, गोरखपुर से उत्कर्ष यादव, अमर्त्थ, अयोध्या से ओम राजेंद्र को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के स्वामी गोविंद आश्रम इंटर कॉलेज के कमल कुमार सिंह को मैनेजर और सुल्तानपुर के जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी को कोच बनाया गया है। 13 जनवरी को टीम के सभी खिलाड़ियों को फैजाबाद स्थित यूपी टीम के बोर्ड कार्यालय में किट दी गई। इसके बाद यहां से टीम राजस्थान के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed