फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled truck hits police mobile vehicle in Hamirpur, four policemen injured, two referred to Kanpur

Hamirpur: अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस मोबाइल वाहन में मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल, दो कानपुर रेफर

Sun, 22 Oct 2023 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

Hamirpur News: शैलेंद्र यादव और सतेंद्र पांडे को इलाज के लिए108 एम्बुलेंस द्वारा मय फोर्स के साथ हमीरपुर जिला अस्पताल रवाना किया गया। जिला अस्पताल से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, दोनों की स्थिति ठीक है और खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
Uncontrolled truck hits police mobile vehicle in Hamirpur, four policemen injured, two referred to Kanpur
Hamirpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में शनिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो को कानपुर रेफर किया गया है। सीओ विवेक यादव ने बताया कि को देर रात लगभग दो बजे रात्रि गश्त के दौरान बड़ा चौराहा, थाना मौदहा के पास सेकंड मोबाइल और कोबरा मोबाइल को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इसमें उपनिरीक्षक टीएन पांडे, मुख्य आरक्षी सतेंद्र पांडे, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र यादव तथा कॉन्स्टेबल मुकेश कुशवाहा को चोट लगी थी और दोनों गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सीएचसी मौदहा लाया गया था। इसमें दो पुलिसकर्मियों को साधारण चोट आई हैं। वहीं, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पुलिस कर्मियों शैलेंद्र यादव और सतेंद्र पांडे को इलाज के लिए108 एम्बुलेंस द्वारा मय फोर्स के साथ हमीरपुर जिला अस्पताल रवाना किया गया। जिला अस्पताल से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, दोनों की स्थिति ठीक है और खतरे से बाहर हैं। ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है, वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed