फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled sleeper bus fell into a ditch, two people including a woman died

Kanpur News: बेकाबू स्लीपर बस खाई में गिरी, महिला समेत दो की मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled sleeper bus fell into a ditch, two people including a woman died
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस।  - फोटो : दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस।
सैफई (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के बिहार से दिल्ली जा रही बेकाबू स्लीपर बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 70 में से 52 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सैफई आयुर्विज्ञान विवि भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने महिला समेत दो को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य 50 का उपचार जारी है। डीएम शुभ्रांत शुक्ल, ने बताया कि स्लीपर बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए 70 सवारी लेकर स्लीपर बस निकली थी। गुरुवार सुबह करीब पौने चार बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 103 पर चालक को झपकी आ गई। इससे बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम, एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र समेत यूपीडा कई प्रशासनिक अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

घायल 52 लोगों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद सहीना (20) निवासी बरदाहा गांव, थाना जलेसर, जिला मोहतारी, नेपाल व मनोज कुमार (59) निवासी रामपुर डीह, दरभंगा बिहार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 50 लोगों का उपचार जारी है। डीएम व एसएसपी ने बाद में सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठे होने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed