{"_id":"687bf6f459ac1c072109559a","slug":"uncontrolled-school-magic-van-overturned-seven-children-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-128306-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेकाबू स्कूली मैजिक वैन पलटी, सात बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेकाबू स्कूली मैजिक वैन पलटी, सात बच्चे चोटिल
विज्ञापन
:घटना स्थल पर पलटी पड़ी वैन ।
- फोटो : :घटना स्थल पर पलटी पड़ी वैन ।
भरथना (इटावा)। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मैजिक वैन शनिवार सुबह अपूरपुर गांव के सामने बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में मैजिक सवार सात बच्चे चोटिल हो गए। गांव वालों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चालक पर रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की मद्द से बच्चों को बाहर निकाला गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि वैन के सामने अचानक सांप आ गया था, उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी।
आलपमुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय की मैजिक शनिवार सुबह करीब सात बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते में अपूरपुर गांव के पास रफ्तार तेज होने की वजह से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्ची सड़क पर पलट गई। हादसे में प्रशांत (12), हिमांशु (12), रितिक (8) व आंशिक (6) समेत सात बच्चे चोटिल हो गए।
खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने बच्चों को मैजिक से निकालना शुरू किया। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि चालक वाहन तेज चला रहा होगा इसलिए हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधक और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य अखिलेश ने बताया कि गाड़ी में सामने सड़क के बीच अचानक सांप आने से संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। मैजिक में सवार सभी छात्र सकुशल हैं। हल्का इंचार्ज एसआई ब्रजनंदन सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मैजिक पलटने से उसमें सवार बच्चे एक के नीचे एक दब गए। ग्रामीणों और राहगीरों की मद्द से कुछ देर में ही बच्चों को निकाल तो लिया गया लेकिन दहशत में वे रोते रहे। परिजन जब उन्हें दूसरे वाहनों से ले जाने लगे उस समय भी बच्चे रो ही रहे थे। बच्चे एक दूसरे की आंसू पोंछ रहे थे। नगला घासी गांव निवासी अभिभावक मनोज ने बताया कि स्कूल वाहन में भतीजा प्रशांत (12) जो कक्षा छह का छात्र है, सवार था। वह अभी भी डरा हुआ है। स्कूल प्रबंधन से शिकायत की गई है। वह हादसे की वजह चालक की लापरवाही बता रहे हैं। अभिभावक मुकेश लालू ने बताया कि उनका पुत्र हिमांशु (12) कक्षा चार का छात्र है। इसके अलावा दो भतीजे रितिक (8) व आशिक (6) पुत्रगण विमलेश भी मैजिक में थे। हादसे की जानकारी पर होश उड़ गए थे हालांकि बच्चे सुरक्षित हैं। स्कूल में ही शिकायत दर्ज कराई है।