{"_id":"62cfdcf176956a75c162bf80","slug":"uncontrolled-loader-and-e-rickshaw-collide-in-kanpur-dehat-seven-people-including-newly-weds-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat Accident: अनियंत्रित लोडर और ई-रिक्शा में टक्कर, नव दंपति समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat Accident: अनियंत्रित लोडर और ई-रिक्शा में टक्कर, नव दंपति समेत सात लोग घायल
Thu, 14 Jul 2022 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:38 PM IST
सार
रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में नव दंपति समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें चार लोगों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात के रसूलाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग मे असालतगंज के पास एक अनियंत्रित लोडर ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में नव दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने चार की हालत चिंताजनक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकरी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रिरिया थाना रूरा निवासी कुलदीप (23) अपनी पत्नी सौम्या (19) के साथ अपनी ससुराल ककवन से ई रिक्शा बुक कर रसूलाबाद की तरफ जा रहा था। उसके साथ रिरिया गांव के विनोद की पत्नी अनीता (30) व बेटा यस (4) भी बैठा था। ई-रिक्शा तिस्ती निवासी बादशाह (35) चला रहा था।
विज्ञापन
ककवन से रसूलाबाद आते समय असालतगंज रसूलाबाद के बीच रामवती देवी नारायण डिग्री कॉलेज के पास अनियंत्रित लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। ई रिक्शा लोडर में फंस कर करीब 20 मीटर दूर तक दे घिसटता चला गया। हादसे में लोडर चला रहे आजाद नगर निवासी इकलाख (35 ) हेल्पर नैनपुर कसमड़ा निवासी संजय यादव (19) भी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर बृजेश कुमार ने कुलदीप, संजय यादव, बादशाह और इकलाख की हालत चिंताजनक देखते हुए हैलट रिफर कर दिया। वहीं, सौम्या, अनीता और यस का इलाज किया जा रहा है।