फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled auto overturned and fell into a ditch, woman died, three injured

Kanpur News: अनियंत्रित ऑटो पलटकर खाई में गिरा, महिला की मौत, तीन घायल

Sat, 10 Oct 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturned and fell into a ditch, woman died, three injured
रूरा। मिंडाकुआ-रूरा मार्ग में गुटैहा गांव के पास एक अनियंत्रित ऑटो पलटकर खाई में जा गिरा। हादसे में ऑटो चालक समेत चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए भेजा। जिसमें एक महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब एक ऑटो सवारियों को लेकर रूरा की ओर आ रहा था। गुटैहा गांव के पास एक पुलिया से पहले ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार रसूलाबाद थानाक्षेत्र के इकघरा निवासी माधुरी देवी (45), नवीपुर निवासी रीना (35), उनका बेटा पीयूष (10) व चालक रवि (30) निवासी पहाड़ीपुर रसूलाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लाया गया, यहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने माधुरी देवी को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर माधुरी का भतीजा विनय कुशवाहा अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि चाची चकरपुर में रहकर रनियां की फैक्टरी में निजी नौकरी करती थीं। शुक्रवार को गांव परिवार में गमी हो गई थी। वह वहां से चकरपुर वापस आ रही थी। इधर, मां की मौत पर इकलौता बेटा आशीष कुशवाहा व बेटी मुस्कान रोते-बिलखते रहे। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ऑटो को थाने में खड़ा करा दिया गया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed