फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uncle raped handicapped niece in jalaun district

दरिंदगी की वो घटना जिसने इंसानियत को दहला दिया, घर में कूदा फिर विकलांग भतीजी को बनाया हवस का शिकार

Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
uncle raped handicapped niece in jalaun district
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्तों को तार-तार करते हुए पड़ोस में रहने वाले चाचा ने नशे की हालात में अपनी पैरों से विकलांग भतीजी से दुराचार किया। घर पर सो रहा भतीजा शोर शराबा सुनकर जागा तो उसने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल बलात्कार का मामला दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।   
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कानपुर में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है। यहां पर उसकी विकलांग 19 वर्षीय बेटी व 14 वर्षीय बेटा रहता है। उसके मकान के बगल में ही उसका भाई भी रहता है। दोनों मकानों के आंगन के बीच में एक छोटी दीवार है।
विज्ञापन



 

बेटी के चीखने चिल्लाने पर बेटे की नींद खुल गई

uncle raped handicapped niece in jalaun district
डेमो पिक
मंगलवार की रात करीब एक बजे आरोपी शराब के नशे में दीवार फांदकर उसके घर में कूदा और बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने चिल्लाने पर बेटे की नींद खुल गई। इस पर उसने दोनों को धमकाया। बेटे ने जब शोर मचाना शुरू किया तो वह मौके से भाग निकला। इसके बाद बेटी ने रात में ही उसे फोन पर घटना की जानकारी दी। फिर इलाके के कुछ लोगों के साथ  कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी चाचा को भी पकड़ लिया गया है। आरोपी शादीशुदा है और उसके भी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed