फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncle killed by hitting an axe,  Property dispute and illegal relations led to the incident, Police caught the

उम्मीद पर फिरा पानी, तो हत्या करने की ठानी: सिर और पीठ पर कुल्हाड़ी से वार, नाली में पड़ा था शव, पढ़िए पूरी कहानी

Wed, 23 Aug 2023 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

Hardoi Crime: अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सांडी थाने में आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ भी की। मृतक के भाई बृजलाल की तहरीर पर भतीजे पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Uncle killed by hitting an axe,  Property dispute and illegal relations led to the incident, Police caught the
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में अवैध संबंधों और रुपयों के लेनदेन को लेकर भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मदारपुर निवासी गंगाराम (45) खेती करता था। वह अविवाहित था। पिछले कुछ वर्ष से उसके संबंध पड़ोसी गांव देईचोर निवासी एक महिला से थे। गंगाराम के पास चार बीघा खेती थी।
विज्ञापन

15 दिन पहले उसने डेढ़ बीघा खेत बेचा था। खेत बेचने से उसे छह लाख रुपये मिले थे। यह रुपये भी उसने देईचोर निवासी महिला को दे दिए थे। खेत बेचे जाने और महिला को रुपये दिए जाने से गंगाराम का भतीजा पवन नाराज था। सोमवार रात पवन ने चाचा गंगाराम को अपने घर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेनदेन और अवैध संबंधों को लेकर हुआ विवाद
दोनों ने साथ में बैठकर जमकर शराब पी। शराब पीने के दौरान ही रुपयों के लेनदेन और अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच पवन ने पास रखी कुल्हाड़ी से गंगाराम के सिर और पीठ पर वार कर दिया। इसके कारण गंगाराम की मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गंगाराम का शव मकान के बाहर ही नाली के किनारे डाल दिया। देर रात की घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तो रात में लगभग दो बजे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि आरोपी पवन को गांव से ही हिरासत में ले लिया गया।

भाई की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट
मंगलवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सांडी थाने में आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ भी की। मृतक के भाई बृजलाल की तहरीर पर भतीजे पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उम्मीद पर फिरने लगा पानी तो हत्या करने की ठानी
गंगाराम पांच भाई थे। सिर्फ एक भाई राज कुमार की शादी हुई थी। सभी भाइयों के हिस्से में चार चार बीघा खेत था। राज कुमार का पुत्र पवन यह उम्मीद पाले था कि गंगाराम का खेत और अन्य संपत्ति भतीजा होने के कारण उसी को मिलेगी।

महिला से हो गए थे अवैध संबंध
पिछले कुछ समय से जब गंगाराम के पड़ोसी गांव की महिला से अवैध संबंध हो गए, तो परिजन चुप रहे, लेकिन जब खेत बेचकर रुपये महिला को दे दिए गए, तो पवन से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसकी उम्मीदों पर पानी फिरने लगा तो फिर उसने हत्या कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed