फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncle and Nephew Going to Kainchi Dham Killed in Road Accident in Shahjahanpur, Double-Decker Bus Hits Bike

हरदोई: कैंची धाम जा रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे हादसे में मौत, डबल डेकर बस ने बाइक में मारी टक्कर

Sat, 05 Sep 2026 04:56 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

Hardoi News: उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन के लिए बाइक से निकले मामा-भांजे की शाहजहांपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन से पहले स्टेशन रोड पर डबल डेकर बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uncle and Nephew Going to Kainchi Dham Killed in Road Accident in Shahjahanpur, Double-Decker Bus Hits Bike
मामा-भांजे की शाहजहांपुर में हादसे में मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हादसे में नेवादा राघौपुर निवासी मोहित अवस्थी (23) और शाहजहांपुर के कनेंग निवासी उनके पारिवारिक भांजे सोमेश शुक्ला (22) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। नेवादा राघौपुर निवासी मोहित अवस्थी ने बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों नौकरी की तलाश कर रहा था। वह शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक से उत्तराखंड के कैंची धाम जाने के लिए निकला था। उसके साथ पारिवारिक भांजा सोमेश शुक्ला भी था।

विज्ञापन

रात में शाहजहांपुर में रुके, सुबह कैंची धाम को निकले

शुक्रवार रात दोनों शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के कनेंग गांव निवासी सोमेश के घर रुके थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से कैंची धाम के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले स्टेशन रोड पर उनकी बाइक को डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। मोहित के भाई शोभित ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग शाहजहांपुर पहुंचे। शनिवार को शाहजहांपुर में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाइयों में सबसे छोटा था मोहित

मोहित पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी की तलाश कर रहा था। वहीं सोमेश दो भाइयों में बड़ा था। दोनों की मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे तो ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। कैंची धाम की यात्रा पर निकले मामा-भांजे की हादसे में मौत की खबर से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed