{"_id":"61d3057f88ede32f3f00f0f3","slug":"uncle-and-nephew-died-in-road-accident-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा और भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा और भतीजे की मौत
Mon, 03 Jan 2022 07:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:47 PM IST
सार
यूपी के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र जसवंतनगर के जोनई चौकी के पास हाईवे पर रविवार को रात में आगरा के ताज डिपो की बस ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों चाचा-भतीजे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे ग्राम मनोना थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी शोराम सिंह का बेटा देवेंद्र कुमार (50) और मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के मनोना निवासी शिशुपाल का बेटा रुकुम सिंह (45) एक ही बाइक पर बैठकर अछल्दा जिला औरैया से रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद बाइक से लौटकर आ रहे थे।
उसी दौरान जोनई के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ताज डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी।रुकुम सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि देवेंद्र कुमार को एंबुलेंस से भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। इस बाबत रुकुम सिंह के पिता शिशुपाल ने कोतवाली जसवंतनगर में बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।