{"_id":"5ad1a9f34f1c1ba6018b473d","slug":"uma-bharti-statement-about-unnao-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गैंगरेप कांड जघन्य अपराध, विधायक के बचाव में नहीं आएगी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव गैंगरेप कांड जघन्य अपराध, विधायक के बचाव में नहीं आएगी भाजपा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने उन्नाव गैंगरैप की घटना को शर्मनाक और शर्मसार करने वाली बताया हैं। उन्होंने झांसी सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि यह जघन्य अपराध है और इसमें सभी आरोपियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। आरोपी विधायक के बचाव में भाजपा नहीं आएगी। एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। सीबीआई जांच कर रही है। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि यह सही नहीं हैं। अगर अपराध हुए भी तो प्रदेश सरकार ने कार्रवाई में कोई देरी नहीं की। सरकार ने अभी तक किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया। इस मामले में भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पेशे से क्यों न जुड़ा हो।
विज्ञापन