फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   uma bharti says about samajwadi party

दिखावा है सपा की आपसी लड़ाईः उमा भारती

Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
uma bharti says about samajwadi party
उमा भारती
बीघापुर उन्नाव में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिकंदरपुर कर्ण ग्रामसभा में  जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल तक यूपीए की केंद्र सरकार ने विकास के बजाय घोटाले किए। खास बात यह रही कि इसके बारे में तत्कालीन प्रधानमंत्री को पता तक नहीं लगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इससे वह रेनकोट जैसे मुद्दों को उठाकर उपहास का पात्र बन रही है। सपा की आपसी लड़ाई दिखावा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रदेश  सरकार ने नमामि गंगे परियोजना को एनओसी नहीं दी। मायावती का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा। उन्हाेंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन वह नाव है, जिसमें पहले से ही छेद है। इस नाव पर बैठने वाले नेताओं का डूबना तय है। बिना उत्तर प्रदेश के विकास के देश का विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि इससे जमा धन गरीबों के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा। इस मौके पर भगवंतनगर प्रत्याशी हृदय नारायण दीक्षित के अलावा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला, केडी त्रिपाठी, हरिसहाय मिश्र, विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह दाढ़ी, विनोद लोधी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed