{"_id":"6a6e51a714b545ea3e089276","slug":"ultrasound-facility-launched-at-chc-derapur-cmo-inaugurates-it-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146697-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएचसी डेरापुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू, सीएमओ ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएचसी डेरापुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू, सीएमओ ने किया उद्घाटन
Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय गोविंद ने इसका उद्घाटन कर शुभारंभ कराया। पहले दिन 14 मरीजाेंं की जांच भी हुई।
उद्घाटन के बाद रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रीती सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भूपतियापुर निवासी गर्भवती सीता देवी पत्नी सुनील कुमार का पहला अल्ट्रासाउंड किया। सीएमओ ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।
करीब एक साल से अधिक से यहां मशीन होने के बाद भी सुविधा नहीं थी, जैसे ही जानकारी हुई, इसके लिए पहल कर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी डॉक्टर प्रीती सिंह की ड्यूटी लगाकर इसका संचालन कराया गया है। अब क्षेत्र की महिलाओं और मरीजों को सीएचसी स्तर पर ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने बताया कि अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड सहित आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध है। इससे क्षेत्र के मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बता दें कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन को करीब एक साल पहले मुहैया कराया गया था। यहां पर तैनात डॉ. प्रीती सिंह को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया गया, लेकिन प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें महिला अस्पताल अकबरपुर में संबद्ध कर दिया गया। किसी भी प्रशिक्षित चिकित्सक की तैनाती न किए जाने से मशीन धूल फांक रही थी।
महिलाएं और अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए परेशान थीं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने भी मुद्दा उठाया। अमर उजाला ने भी लोगों की समस्याओं को लेकर कई बार खबर प्रकाशित की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाई। पहले डाॅक्टर की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई और शनिवार को शुभारंभ करा दिया। यहां डॉ. मनोज, डॉ. तरुण गोयल, डॉ. अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।