{"_id":"5b2be7b14f1c1bca228b6c8a","slug":"two-youngmen-accused-of-gangrape-with-girl-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पहले से ही मौजूद थे दो युवक, दुल्हन की मौसेरी बहन से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पहले से ही मौजूद थे दो युवक, दुल्हन की मौसेरी बहन से किया गैंगरेप
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में शामिल जालौन जिले के दो युवकों ने गुरुवार तड़के शौच को खेतों की ओर गई दुल्हन की मौसेरी बहन के साथ गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि बुधवार को वह कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की लड़की की शादी में शामिल होने आई थी। गुरुवार सुबह चार बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच को खेतों की ओर गई थी। बारात थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बारात में शामिल जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के अकौना निवासी सर्वेश और कालपी थाना क्षेत्र के रायढ़ निवासी कोमल सिंह पहले से खेतों में मौजूद थे। दोनों ने किशोरी को देखते ही दबोच लिया और गैंगरेप कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने जानकारी परिजनों की दी। पीड़िता के साथ उसकी मां कुरारा थाना पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के बयान लेेने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। डाक्टरी परीक्षण में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।