{"_id":"5d335c258ebc3e6c914ab120","slug":"two-year-old-girl-fall-in-bucket-of-water-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, मां ने देखा तो फफक कर रो पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, मां ने देखा तो फफक कर रो पड़ी
Sat, 20 Jul 2019 11:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के सलेमपुर गांव में खेलते समय बच्ची बाल्टी में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सलेमपुर निवासी देवेंद्र की दो वर्षीय पुत्री माही छत पर खेल रही थी।
उसकी मां वहीं पास में बर्तन धुल रही थीं। वह किसी कार्य से वहां से रसोई घर में चली गईं। वापस लौटीं तो माही को बाल्टी में मुंह के बल पड़ा पाया। मां रेशमा ने उसे पानी से बाहर निकाला।
तब तक वह बेहोश हो गई थी। माही को बेहोश देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने रोना बिलखना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर देवेंद्र व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजन माही को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों ने दंपति को ढांढस बंधाया। देवेंद्र के दो पुत्र, छह वर्षीय मोहित व एक माह का शिशु है।