फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two women died of fever in Bargawan village

बरगवां गांव में दो महिलाओं की बुखार से मौत

Fri, 02 Oct 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two women died of fever in Bargawan village
बरौर(कानपुर देहात)। विकास ख्ंाड मलासा के बरगवां गांव निवासी दो अधेड़ महिलाओं की दो दिन के अंतराल में बुखार से मौत हो जाने पर हड़कंप मच गया। जबकि गांव में कई लोग बीमार हैं। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि महिलाओं की मौत किडनी व लीवर की बीमारी सें हुई है। जिनका इलाज पहले से चल रहा था। शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बरगवां गांव निवासी दिलीप ने बताया कि शिवकुमार की पत्नी रामसखी (52) को सोमवार को बुखार आ गया था। उपचार के लिए अकबरपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई। वहीं, गुरुवार की शाम राजकुमार की पत्नी माया देवी (50) की बुखार से मौत हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई लोगों को बुखार आ रहा है। शालू कश्यप की पत्नी कल्पना, पिता रामकृष्ण, राम खिलावन की पुत्री अल्का पाल, बीरेंद्र का पुत्र सक्षम पाल, राधेश्याम की पत्नी पुष्पा देवी, विनोद का पुत्र रंजीत, टार्जन, पुत्री सुजाता, सुनील की पुत्री राखी, रामनारायण और उसकी पत्नी सोनकली बुखार से पीड़ित हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि महिलाओं की मौत के संबंध में जानकारी है। जिसमें लीवर की बीमारी से मायादेवी और किडनी की बीमारी से रामसखी की मौत हुई है। जिनका पहले से कहीं इलाज चल रहा था। गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed