{"_id":"60a0239a8ebc3e646e7f94a4","slug":"two-wheat-purchasing-centers-found-closed-in-rasulabad-akbarpur-news-knp6286307107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलाबाद में बंद मिले दो गेहूं क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलाबाद में बंद मिले दो गेहूं क्रय केंद्र
विज्ञापन
रसूलाबाद। चार सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों का शनिवार को एसडीएम अंजू वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान असालतगंज में साधन सहकारी समिति में संचालित पीसीयू व बिसधन रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र बंद मिला। भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र पर गेहूं भरी बोरियों की लोडिंग होते देख ट्रक को एसएमआई को सुपुर्द कर दिया।
गेहूं खरीद केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश डीएम जेपी सिंह ने अधीनस्थों को दिए हैं। इसी क्रम में एसडीएम ने क्रय केंद्रों की हकीकत परखी। एसडीएम ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम का क्रय केंद्र बंद मिला लेकिन वहां ट्रक पर गेहूं भरी बोरियां लोड की जा रही थीं। इस पर ट्रक एसएमआई आकाश वर्मा को सुपुर्द किया गया है। खाद्य निगम के केंद्र प्रभारी से जवाब तलब किया जाएगा।
असालतगंज का क्रय केंद्र बंद मिलने के मामले में भी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। वहीं रसूलाबाद कस्बा स्थिति खाद्य विभाग के दोनों क्रय केंद्र संचालित मिले। प्रथम केंद्र पर नौ हजार क्विंटल गेहूं खरीद की गई है। जबकि दूसरे क्रय केंद्र पर 2400 क्विंटल गेहूं खरीद की गई।