{"_id":"5d14cc3f8ebc3e3c8653c16b","slug":"two-truck-accident-on-kanpur-unnao-highway-six-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरिया लदे ट्रक में घुसा गिट्टी लदा ट्रक, चालक की मौत-खलासी घायल, 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया लदे ट्रक में घुसा गिट्टी लदा ट्रक, चालक की मौत-खलासी घायल, 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस
Thu, 27 Jun 2019 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Jun 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव कानपुर हाईवे पर ट्रक का एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात सरिया लदे ट्रक में पीछे से गिट्टी लदा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। खलासी घायल हो गया। वहीं मिश्रीगंज के निकट आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगाया तो एक कार पीछे से उसी में घुस गई। कार सवार दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया।
महिला की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बार घर भेज दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर छह घंटे तक जाम की स्थिति रही। लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को दही चौकी से पुरवा मार्ग की ओर डायवर्ट कर निकाला गया।

वाराणसी जिले के थाना चोलापुर के गांव नियार बाजार पूरेधूसा गांव निवासी गोपाल मिश्र (24) पुत्र नित्यानंद मिश्र फैजाबाद जिले के बेल्सर निवासी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था। बुधवार रात वह झांसी से गिट्टी लादकर लखनऊ जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के बसीरतगंज के पास रात करीब 3 बजे गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे सरिया लदे ट्रक में घुस गया।
घटना में गोपाल मिश्रा की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि साथ रहा खलासी फैजाबाद निवासी लारेंद्र (32) पुत्र रामखिलावन को चोटें आ गईं। घटना के करीब 45 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक व खलासी को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि खलासी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद हाईवे पर लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। वाहन चालकों ने गलत लेन से निकलने का प्रयास किया तो यातायात ठप हो गया। पुलिस ने लखनऊ जाने वाले वाहनों का दही चौकी से पुरवा की ओर भेजना शुरू किया। यातायात का दबाव कम होने और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे हाईवे का यातायात सामान्य हो पाया।
फैजाबाद निवासी मृतक के बहनोई विजय मिश्रा ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। अभी विवाह नहीं हुआ था। घटना के बाद से परिजन रो रोकर बेहाल हैं। कोतवाल अजय वर्मा ने बताया कि खलासी की हालत ठीक है। चालक का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

दूसरी घटना में लखनऊ के आलमबाग निवासी अवधेश द्विवेदी (61) पत्नी रेखा(54) व बच्चों में अंकित (23) व अंकुर (29) के साथ बुधवार रात करीब 11:30 बजे कार से कानपुर से लखनऊ जा रहे थे। कार अंकुर चला रहा था। कार की रफ्तार तेज होने से कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के मिश्रीगंज के निकट आगे चल रहे ट्रक ने ब्रेक लगाया तो कार पीछे से उसी में घुस गई।
घटना में दंपति समेत चारों घायल हो गए। एसआई राजेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और घायलों को नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां रेखा की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यहां भी बीस मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।