फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two teenagers were reported for molesting a teenager at school.

Kanpur News: स्कूल में किशोरी से छेड़छाड़ में दो किशोरों पर रिपोर्ट

Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers were reported for molesting a teenager at school.
बकेवर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा स्थित स्कूल में दो किशोरों ने किशोरी के साथ छेड़छाड कर दी। उस पर बात करने का दवाब बनाया। इससे किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक कस्बा में किराए पर रहने वाली महिला ने बकेवर थाने में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वह अपने पुत्र व पुत्री के साथ एक किराये के मकान में रहती है। उसकी पुत्री कस्बा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि 16 सितंबर को स्कूल के ही दो छात्रों ने गलत नियत से हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचा दिया तो वह भाग गए। बाद में फोन करने का दवाब बनाने लगे। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ पाॅस्को एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed