फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two teenagers died in jalaun

यूपी में भीषण सड़क हादसा, डीसीएम की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोरों की मौत

Wed, 30 Sep 2020 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Sep 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers died in jalaun
डीसीएम की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले दो किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में सुबह की सैर को निकले बालक और किशोर को तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से डीसीएम और उसके चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सालाबाद निवासी दीपक शर्मा (10 ) पुत्र इंद्र कुमार अपने साथी कपिल उर्फ अंजू विश्वकर्मा (13 ) पुत्र कृष्ण कुमार बुधवार सुबह लगभग पांच बजे रोज की तरह सुबह की सैर करने निकले थे।
विज्ञापन


यह लिंक रोड पार कर जालौन-बंगरा मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही डीसीएम ने चपेट में ले लिया। मासूमों की चीख सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने डीसीएम को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने डीसीएम पर पथराव भी किया। इससे उसके शीशे टूट गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक डबरा निवासी प्रदीप कुमार को डीसीएम समेत पकड़कर कोतवाली भेज दिया गया।

परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक नशे में था। वहीं कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

कोतवाल ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मृतक दीपक शर्मा के चाचा राजकुमार की तहरीर पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दीपक प्राथमिक विद्यालय सलाबाद में पांचवीं का छात्र था। कपिल माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed