{"_id":"687bf4c61d2b39388200d44a","slug":"two-special-trains-increased-passengers-will-get-relief-etawa-news-c-12-1-knp1080-1193860-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो स्पेशल ट्रेनें बढ़ीं, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो स्पेशल ट्रेनें बढ़ीं, यात्रियों को मिलेगी राहत
Sun, 20 Jul 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दो स्पेशल ट्रेनों को बढ़ाया है। यह दोनों ट्रेनें इटावा जंक्शन होकर निकलेंगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को दिल्ली, बिहार, राजस्थान आदि जगहों पर जाने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। इसमें बताया कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को बढ़ाया गया है। इसमें आनंद बिहार-छपरा व दानापुर-भरत कोठी स्पेशल ट्रेन को चलाया गया है। ये ट्रेनें दिल्ली, बिहार, राजस्थान, कानपुर, आगरा होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। दैनिक ट्रेनों में जिन यात्रियों को समय से सीटें नहीं मिल पा रही है। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी से सीट मिल सकेगी। साथ ही अन्य दैनिक ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन