{"_id":"5c752c89bdec22073e1b66e2","slug":"two-sisters-died-after-drowning-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: नदी में नहाने गई थीं दो सगी बहनें, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: नदी में नहाने गई थीं दो सगी बहनें, डूबने से मौत
Tue, 26 Feb 2019 06:21 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव में मंगलवार को नदी में नहाने गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी। वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने नदी में छात्राओं को छटपटाते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही इलाकाई लोगों ने दौड़कर नदी में कूद छात्राओं को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं। दो बहनों की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दोनों छात्राएं सगी बहनें हैं और कौशांबी जनपद की रहने वाली हैं। 1 सप्ताह पहले ही दोनों ननिहाल आईं थीं।