फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two Siblings Killed as Mud House Collapses Amid Heavy Rain in Kanpur Dehat, Father Injured

कानपुर: मूसानगर में बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, दो मासूमों की मौत; पिता गंभीर रूप से घायल

Thu, 03 Sep 2026 03:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 03 Sep 2026 03:06 PM IST
सार

Kanpur Dehat: मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव में बुधवार देर रात बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। कमरे में माता-पिता के साथ सो रहे मासूम भाई-बहन और उनके पिता मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Two Siblings Killed as Mud House Collapses Amid Heavy Rain in Kanpur Dehat, Father Injured
बारिश में कच्चा मकान ढहा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हादसे में सात वर्षीय बेटी पलक और एक वर्षीय बेटे लवी की मौत हो गई, जबकि पिता श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मां संगीता बाल-बाल बच गईं। जरसेन निवासी श्रीराम (38) अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों पलक (7) व लवी (1) के साथ एक कमरे के कच्चे मकान में रहते हैं। बुधवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार कमरे में सो रहा था। रात करीब 10:40 बजे बारिश के बीच अचानक कमरे का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। मकान गिरते ही चारों मलबे में दब गए।

विज्ञापन

 

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ राहत कार्य शुरू किया और मलबे में दबी संगीता को बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अमिता वर्मा मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर श्रीराम और दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, करीब 11:40 बजे तक सभी को मलबे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक पलक और लवी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल श्रीराम को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया।

विज्ञापन

बच्चों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

एक साथ दोनों बच्चों की मौत और पति के घायल होने से संगीता बदहवास हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि मकान गिरने से दो मासूमों की मौत हुई है, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed