फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two real brothers died after falling into the sewer tank, elder brother jumped to save the constable brother

Hamirpur: सीवर टैंक में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, सिपाही भाई को बचाने कूदा था बड़ा भाई, परिजनों में कोहराम

Wed, 06 Dec 2023 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Dec 2023 03:29 PM IST
सार

Hamirpur News: बड़े भाई शत्रुघ्न कुशवाहा ने बताया कि घर में निर्माण कार्य होना था। इसी को लेकर दोनों छोटे भाई आपस में चर्चा कर रहे थे। तभी लालबहादुर टैंक के ढक्कन टूट जाने से उसमें गिर गया और उसे बचाने के लिए रामसेवक भी उसमें कूद गया, जिससे यह हादसा हो गया है।

विज्ञापन
Two real brothers died after falling into the sewer tank, elder brother jumped to save the constable brother
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सीवर टैंक का ढक्कन टूटने से सिपाही टैंक के अंदर घुस गया। उसको बचाने के लिए उसका बड़ा भाई टैंक में कूद गया। लगभग एक घंटे तक दोनों के टैंक में फंसे रहने से बेहोश हो गए। गंभीर हालत में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। टेढ़ा गांव निवासी लालबहादुर उर्फ कल्लू (32) पुत्र कलकू कुशवाहा मौजूदा समय में कौशांबी जनपद के मंझनपुर थाने में आरक्षी पद पर  तैनात था। एक हफ्ते पूर्व वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था और घर में पुराने सीवर टैंक को बनवाने पर चर्चा कर रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान बड़े भाई ग्राम पंचायत सदस्य रामसेवक उर्फ भूरा (35 ) के साथ टैंक के ऊपर खड़े होकर सलाह मशविरा कर रहे थे।  तभी सीवर टैंक का ढक्कन टूट गया और वह उसके अंदर गिर गया। टैंक में छोटे भाई के गिर जाने पर बड़ा भाई रामसेवक उर्फ भूरा उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में टैंक से बाहर निकाला गया
टैंक में गंदगी व गैस भरी होने के कारण दोनों लोग उसमें डूब गए। इन दोनों को बचाने के लिए परिजनों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद में जेसीबी मशीन ने टैंक को तोड़ कर करीब एक घंटे बाद टैंक से बाहर निकाले गए। दोनों को बेहोशी हालत में टैंक के बाहर निकाला गया।

डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया
आनन फानन में निजी वाहन से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाल व डॉ. परवेज कादरी ने दोनों का गहन परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रामसेवक अपने पीछे पत्नी सुनीता, पुत्री खुशी व पलक व पुत्र मोहित पिता कलकु व माता रामसखी को रोता बिलखता छोड़ गया।

छोटे भाई को बचाने के लिए कूदा था बड़ा भाई
वहीं, आरक्षी अभी अविवाहित है। बड़े भाई शत्रुघ्न कुशवाहा ने बताया कि घर में निर्माण कार्य होना था। इसी को लेकर दोनों छोटे भाई आपस में चर्चा कर रहे थे। तभी लालबहादुर टैंक के ढक्कन टूट जाने से उसमें गिर गया और उसे बचाने के लिए रामसेवक भी उसमें कूद गया, जिससे यह हादसा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed