{"_id":"5fc7ac154c36f647ec076078","slug":"two-people-including-the-groom-s-brother-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खड़े ट्रैक्टर में वैन ने मारी टक्कर, हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खड़े ट्रैक्टर में वैन ने मारी टक्कर, हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की मौत
Wed, 02 Dec 2020 08:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Dec 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रायबरेली हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में मंगलवार रात वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक दूल्हे के भाई और ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली हटवाकर यातायात बहाल कराया।
परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी स्व. जयनारायण का बेटा कामता शुक्ला (32) अविवाहित था। वह खुद की वैन चलाता था। छोटे भाई आशीष शुक्ला की बरात शहर के आवास विकास मोहल्ले में मंगलवार रात आई थी।
कामता बरात में महिलाओं को छोड़ने बेरागढ़ीवा गया था। वह छोड़कर बराती राहुल गुप्ता निवासी कानपुर को लेकर लौट रहा था। रायबरेली मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास वैन अनियंत्रित हो गई। हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे से यातायात बाधित हो गया। ट्रैक्टर ट्राली में बलुई मिट्टी लदी थी। पुलिस ने वैन में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कामता की सांसें थम चुकी थीं। उधर, ट्रैक्टर चालक अमरजीत (25) पुत्र स्व. पुस्सू निवासी चुरियानी सामियाना थाना गाजीपुर को भी मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने दोनों शव मौके से हटवाए और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में राहुल गुप्ता घायल हुआ है।
खुशियों का माहौल मातम में तब्दील
बेरागढ़ीवा के कामता शुक्ला के घर में खुशियों का माहौल था। परिवार में बहू के घर आने की खुशी छाई थी। इस मौके पर हादसे की वजह से कामता की अर्थी घर पहुंची। खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया। परिजनों ने बताया कि कामता आशीष और अमन से बड़े था उधर, अमरजीत के परिवार में भी कोहराम मच गया। अमरजीत की शादी 25 मई 2020 में आरती के साथ हुई थी। उसकी मां कमला देवी का हाल बेहाल हो गया। चार भाइयों में अमरनाथ, समरजीत, संदीप में दूसरे नंबर का था।