फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two people including a woman arrested for stealing goods worth 15 lakhs by feeding intoxicating kheer

Kanpur News: नशीली खीर खिलाकर 15 लाख का माल उड़ाने में महिला समेत दो हिरासत में

Tue, 19 Aug 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman arrested for stealing goods worth 15 lakhs by feeding intoxicating kheer
कानपुर। कल्याणपुर कैलाश विहार में सहायक बैंक प्रबंधक और उनकी मां को नशीली खीर खिला कर नकदी, जेवर समेत 15 लाख का माल पार करने के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने महिला समेत दो को हिरासत में लिया है। यूपी और मध्यप्रदेश के कई जिलों में दबिश के बाद शातिर पुलिस के हाथ लगे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


सहायक बैंक प्रबंधक गौरव सिंह अपनी मां रिटायर्ड प्रवक्ता चित्रा सिंह के साथ रहते हैं। बीती नौ अगस्त की रात को परिवार के ग्रह नक्षत्र खराब बताकर दंपती ने घर में हवन पूजन किया था। विश्वास में लेकर साथ आई महिला ने नशीली खीर बनाई और मां-बेटे को खिला दी। दोनों के बेहोश होने पर दंपती जेवर, स्कूटी और नकदी समेत 15 लाख रुपये का माल बटोरकर रफूचक्कर हो गए थे। तीन दिन बाद 13 अगस्त रात को सहायक प्रबंधक गौरव सिंह को होश आया तब उन्होंने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। आसपास के सीसी कैमरे खंगाले गए तो पुलिस को कुछ अहम साक्ष्य मिले जिनको आधार बनाकर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से कानपुर के कई इलाकों में दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कई टीमों को घटना के खुलासे में लगाया गया।
विज्ञापन


उन्नाव, कन्नौज समेत यूपी और मध्यप्रदेश के कई जिलों में पुलिस की टीम ने शातिरों की तलाश में दबिश दी। आखिरकार पुलिस ने महिला समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शातिरों के कब्जे से चोरी किया करीब 90 फीसदी माल भी बरामद किया गया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर सकती है। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed