फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two people died of fever, 57 sick in Patari village of Kanpur countryside

कानपुर देहात के पतारी गांव में बुखार से दो लोगों की मौत, 57 बीमार

Sat, 30 Oct 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two people died of fever, 57 sick in Patari village of Kanpur countryside
पतारी गांव में बुखार मरीजों का इलाज करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में डेंगू व बुखार का कहर नहीं थम रहा है। पतारी गांव में बुखार की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर डिप्टी सीएमओ टीम लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने 57 बुखार पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर दवा वितरित कराई। जिले में अब डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 78 पहुंच गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र के पतारी गांव निवासी श्रीराम (65) को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन गांव में ही इलाज करा रहे थे। शुक्रवार सुबह श्रीराम की मौत हो गई। इसी तरह गांव के ही प्रकाश नारायण दीक्षित (80) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

नाती प्रियंक दीक्षित उन्हें गुरुवार को निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद घर लाने पर प्रकाश नारायण की मौत हो गई। सूचना पर शुक्रवार को अकबरपुर के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. आईएच खान, डॉ. आशीष कटियार, मरेहित कुमार, जयंद्र सिंह, आरडी सिंह व हरीशरण की टीम लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बुखार पीड़ित कुसमा (45), अर्थेश (22), आशीष दुबे (34), रानू (30), रामनरेश (49), हरीओम (20), मंगला (20), उर्मिला (50), उमा देवी (55), जयराम (40), विवेक (22) समेत 57 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई।

जबकि 51 मरीजों के रक्त का नमूना लेकर परीक्षण को भेजा गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि गांव मेें गोबर के ढेर व जगह-जगह गंदगी फैली है। जिससे बीमारियां पनप रही हैं। बुखार मरीजों को इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed