{"_id":"612e63618ebc3ec36e6e1149","slug":"two-people-died-in-road-accident-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: हरदोई में खंती में पलटी कार, दो की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: हरदोई में खंती में पलटी कार, दो की दर्दनाक मौत
Tue, 31 Aug 2021 10:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:45 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार देर शाम एक कार प्रतापनगर से बेनीगंज की ओर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास ब्रेकर पर अचानक कार अनियंत्रित होकर उछल गई। इसके बाद कार पहले पोल से टकराई और फिर खंती में पलट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ब्रेकर पर कार अनियंत्रित होकर उछलकर खंती में जा गिरी। कार में सवार दो लोगों को राहगीरों और पुलिस ने निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसा मंगलवार देर शाम का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार देर शाम एक कार प्रतापनगर से बेनीगंज की ओर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास ब्रेकर पर अचानक कार अनियंत्रित होकर उछल गई।
इसके बाद कार पहले पोल से टकराई और फिर खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई। राहगीरों ने किसी तरह कार में सवार दोनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों के पास से मिले दस्तावेजों से उनकी शिनाख्त बेनीगंज के अमरगंज निवासी शत्रोहन (40) और पीपरी के सियाराम (40) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बेनीगंज के कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।