फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two passenger trains cancelled, passengers kept creating ruckus at the station

Kanpur News: दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, स्टेशन पर हो हल्ला करते रहे यात्री

Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two passenger trains cancelled, passengers kept creating ruckus at the station
रूरा स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद
रूरा (कानपुर देहात)। रेलवे स्टेशनों पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह रूरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें ज्यादातर यात्री कुंभ स्नान को जाने वाले थे। ट्रेनों के खचाखच भरे पहुंचने से इटावा व कानपुर की ओर जाने वाले यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन

इधर सुबह आठ बजे स्टेशन आने वाली अप की कानपुर-इटावा मेमू और डाउन लाइन की 11 बजे आने वाली टूंडला-कानपुर मेमू रद्द होने की जानकारी से यात्री और परेशान दिखे। दोनों ट्रेनें रद्द होने पर कानपुर की ओर जाने वाली फंफूद-कानपुर मेमू व दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों ट्रेनों पर सैकड़ों की संख्या में लोग सवार नहीं हो सके और उन्हें ट्रेन छोड़नी पड़ी। इस पर कुछ यात्रियों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। इधर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे कर्मचारी एनाउंसमेंट भी करते रहे। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देख स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार कंट्रोल रूम को सूचना देकर सुबह 10 बजे के करीब कानपुर जाने वाली पटना से आंनद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराया।
विज्ञापन

वहीं, गोमती से छूटे यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दोपहर 1 बजे के करीब सुबेदागंज से दादरी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का इमरजेंसी ठहराव कराया गया। दोनों ही ट्रेनों के रुकने से काफी संख्या में स्टेशन से भीड़ कम हुई। इधर शाम तक यही हाल बना रहा। स्टेशन मास्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम से मंगलवार की शाम तक 24 घंटे में 12 स्पेशल ट्रेनें रोकी गई है। इनसे यात्रियों को सकुशल गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। वहीं, झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि झांसी से प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी तक निरस्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
भीड़ देख दैनिक यात्रियों ने छोड़ी ट्रेन
रूरा और झींझक स्टेशन के कई दैनिक यात्री कानपुर व इटावा के लिए आते, जाते हैं। मंगलवार को अप की कानपुर-इटावा मेमू व डाउन लाइन की टूंडला-कानपुर मेमू रद्द होने की कई यात्रियों को दूसरे साधनों से गंतव्य की ओर जाना पड़ा। झींझक पारुव वर्मा ने बताया कि वह इटावा जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। स्टेशन पर पहले से भीड़ थी। इसके बाद मेमू ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली। इस पर वह दूसरे साधन से गए। वहीं रूरा स्टेशन पर कानपुर जाने के लिए पहुंचे मुकेश गुप्ता, संतोष कुमार ने बताया कि कानपुर जाने के लिए सुबह 8 बजे स्टेशन पहुंचे। भीड़ देख उन्हें सिटी बस से कानपुर जाना पड़ा।

.....................
जोखिम से बचने के लिए अपील करते रहे रेलवे कर्मी
झींझक। स्टेशन के प्लेटफार्म व ट्रेनों में भीड़ देख स्टेशन से एनाउंसमेंट कर यात्रियों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। साथ ही ट्रेनों के ठहराव के समय को बढ़ा दिया गया है ताकि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में समस्या न हो। इसके बाद भी यात्री जान जोखिम में डाल रहे हैं। मंगलवार को झींझक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ अधिक रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस को झींझक स्टेशन की लूप लाइन पर रोका गया। प्लेट फार्म पर भीड़ अधिक होने के कारण बढ़ी संख्या में लोग प्लेट फार्म के विपरीत दिशा में उतरने व चढ़ने लगे। वहीं, काफी संख्या में लोग ट्रेन के खिड़कियों में लटक कर सफर करते दिखे। इस पर रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित सफर करने के लिए जागरूक किया। स्टेशन अधीक्षक झींझक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ देखते हुए दिन भर यात्रियों से ट्रेन व चढ़ते उतरने समय संयम बरतने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed