फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two parties fight for ownership of Inter College

इंटर कॉलेज पर स्वामित्व को लेकर भिड़ गए दो पक्ष, परिसर में जमकर चलाए गए लाठी-डंडे व चाकू

Mon, 01 Jul 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Jul 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight for ownership of Inter College
कालेज पर स्वामित्व को लेकर चले लाठी-डंडे व चाकू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : गूगल

विज्ञापन

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद में गजराज सिंह रामकली स्मारक इंटर कॉलेज के स्वामित्व को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, जिनमेें लाठी-डंडे व चाकू चल गए। हमले में कॉलेज प्रबंधन के कोषाध्यक्ष घायल हो गए। कोषाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

छह लोगों का शांति भंग करने में चालान किया गया है। कसबा स्थित गजराज सिंह रामकली स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक रोहित यादव व कोषाध्यक्ष रामनाथ यादव का प्रधानाचार्य बादशाह सिंह यादव से स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कोषाध्यक्ष रामनाथ यादव ने दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से कसबे की ओर पैदल जा रहे थे।

विज्ञापन


 

गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुला था। इसी दौरान बादशाह सिंह यादव बच्चों से दूसरे विद्यालय में जाने को कह रहे थे। इसका उन्होंने विरोध किया तो वह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर शुभम यादव पुत्र जयपाल, बादशाह यादव व उनके बेटे दिलीप यादव व लवी यादव ने धारदार हथियार व लात घूंसों से मारपीट कर उसके घायल कर दिया।

पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रबंधक रोहित यादव ने बताया कि बादशाह सिंह को प्रधानाचार्य के पद से हटा दिया गया है। इसके बाद भी वह मामलों में दखलंदाजी करते हैं। दूसरी ओर बादशाह सिंह का कहना है कि कमेटी में काफी समय से विवाद चल रहा है। ये लोग कॉलेज पर कब्जा करना चाहते हैं।

सोमवार को भी कब्जा करने आए थे। इसी को लेकर विवाद हो गया था। चाकू मारने की बात गलत है। पुलिस ने एक पक्ष से दिलीप, नीलेश यादव और मंदीप यादव व दूसरे पक्ष से मोहित यादव, अखिलेश यादव और लोकेश यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed