फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two months after marriage, woman's body found hanging from a noose

Kanpur News: शादी के दो महीने बाद फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two months after marriage, woman's body found hanging from a noose
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के गहरा चौराहा निवासी महिला का शव शुक्रवार शाम को घर के बेसमेंट में फंदे से लटकता मिला। उसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। जानकारी पर आए मायके पक्ष के लोगों ने घटना को लेकर संदिग्धता जाहिर की है।
विज्ञापन

गहरा निवासी सुधीर उर्फ गोलू कुशवाहा ने बताया कि वह गहरा औनाहां मार्ग पर अटिया मोड़ के पास पान की गुमटी का संचालन करते हैं। 25 दिसंबर 2025 को उनकी शादी कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी राधा (24) के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर को वह गुमटी पर गए थे। मां माया देवी खेतों में काम कर रहे भाई राजेश को खाना देने के गई थीं। वहीं, भाभी प्रियंका की तबीयत खराब होने के चलते वह अपने कमरे में आराम कर रही थीं। इसी बीच पत्नी राधा ने घर के बेसमेंट में जाकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटीं उनकी मां ने जब पत्नी को घर में नहीं पाया तो उसकी तलाश की।
विज्ञापन

बेसमेंट में पहुंचने पर उन्हें छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से पत्नी का शव लटकता मिला। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मैथा अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी पर मायके से आए राम गोपाल कुशवाहा ने घटना को लेकर संदिग्धता जाहिर की है। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed