{"_id":"5d41ae798ebc3e6ccd347376","slug":"two-misdeed-case-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव के माखी थाने में फिर दिया गया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, दो युवतियां बनीं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव के माखी थाने में फिर दिया गया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, दो युवतियां बनीं शिकार
Wed, 31 Jul 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 31 Jul 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव दुष्कर्म कांड फिर से सुलग उठा है इस बीच एक बार फिर माखी थाना सुर्खियों में छा गया है। माखी में अलग अलग गावों में किशोरी व विवाहिता के साथ दुष्कर्म हुआ। कोतवाली हसनगंज क्षेत्र के एक गांव में छप्पर के नीचे सो रही विवाहिता को युवक ने दबोच कर रेप किया। किसी तरह से युवक के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला।
पीड़िता ने रात में ही कोतवाली में पहुंचकर लिखित तहरीर दी पर हल्के के दरोगा, सिपाही उसे कई घंटे तक थाने में बैठाकर सुलह समझौते के लिए दबाव बनाते रहे। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात महिला अपने बच्चों के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी। तभी गांव का युवक आया और विवाहिता को जबरन दबोच कर दुष्कर्म किया।

दरोगा व सिपाही घटना को फर्जी मानकर उसे कई घंटे तक टरकाते रहे
पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। महिला का आरोप है कि आरोपी ने भागते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रात साढ़े 11 बजे कोतवा पहुंचकर लिखित तहरीर दी। हालांकि हल्के के दरोगा व सिपाही घटना को फर्जी मानकर उसे कई घंटे तक टरकाते रहे।
प्रभारी इंस्पेक्टर अभिमन्यु सिंह मल्ल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित जान से मारने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि देर शाम वह शौच के लिए बाहर खेतों की ओर गई थी।
तभी गांव का ही एक युवक उसे बाग में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।