फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two miscreants riding a bike snatched the earring of an elderly woman and fled

Kanpur News: बाइक सवार दो बदमाश बुजुर्ग महिला के कान के बाला नोचकर भागे

Thu, 12 Jun 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants riding a bike snatched the earring of an elderly woman and fled
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना के लहरापुर बंबी मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के कान के बाला नोच लिए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश भाग गए। सूचना पर एएसपी, सीओ, रूरा व अकबरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता से बातचीत कर हुलिए के आधार और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रूरा थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी पत्नी सुघर सिंह सरियापुर में माली का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार सुबह घर से सरियापुर बकाया पैसे लेने जा रही थीं। धूप तेज होने के कारण रास्ते में लहरापुर बंबी मार्ग पर सड़क किनारे आराम करने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गईं। तभी सुबह 10:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए और बातों में उलझा लिया। इसके बाद एक ने झपट्टा मारकर उनके कान से सोने के बाले नोंचकर भाग गए। महिला की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एएसपी राजेश पांडेय, सीओ अकबरपुर संजय वर्मा, अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह व रूरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता मुन्नी से घटना की जानकारी ली। हुलिए के आधार पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बदमाशों का पीड़िता के घर से निकलने के बाद ही पीछा करने की जानकारी हुई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। फिलहाल परिजन ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...................
वर्जन
तीन टीमें खुलासे में लगी
लूट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से बातचीत कर जानकारी ली गई है। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट व थाना पुलिस की टीमों को लगाया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। राजेश पांडेय, एएसपी
.............
पीड़िता की हालत बिगड़ने की वजह से नहीं दी तहरीर
पीड़िता के बेटे शिवनरेश ने बताया कि मां की तबियत खराब होने से उनका इलाज करा रहे है। जिसकी वजह से अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। हालत में सुधार होने के बाद जल्द ही तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएगें।

..............
बदमाशों में नहीं है पुलिस का डर
महिला के साथ बाला लूटने की घटना रूरा व अकबरपुर बॉर्डर इलाके में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच जून की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने रूरा के रामनगर मोहल्ले में घर के बाहर मोबाइल चला रहे बालिस्टर सिंह के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली थी। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से बदमाशों में पुलिस का कोई डर न होने के पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed