{"_id":"5ce4226ebdec22077c3569a6","slug":"two-man-made-video-of-women-admit-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में युवकों ने महिला मरीज का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, पति ने देखा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में युवकों ने महिला मरीज का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, पति ने देखा तो उड़ गए होश
Tue, 21 May 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया (सांकेतिक तस्वीर)
हमीरपुर के राठ कस्बे के सीएचसी में उपचार करा रही महिला का वहां मौजूद दो युवकों ने वीडियो बना लिया। महिला के पति द्वारा आपत्ति जताने पर युवकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले आई। बाद में युवकों द्वारा माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया है।
सोमवार देर रात बुखार से पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र की महिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंची। बुखार के कारण महिला अर्ध बेसुध अवस्था में थी। जिस वजह से उसके कपडे़ अस्त व्यस्त थे। यह देख वहां मौजूद दो युवक नरेश व आकाश महिला का वीडियो बनाने लगे।

महिला के पति ने युवकों को वीडियो बनाते देखा तो किया विरोध
महिला के पति की नजर पड़ते ही उसने विरोध जताते हुए युवकों का मोबाइल छीन लिया। जिससे आक्रोशित होकर युवकों ने अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। युवकों ने ड्यूटी कर रहे डा. आलोक सहित फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय से अभद्रता की।
हंगामे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक व्यवस्था देख रहे डा. संतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे। जिस पर युवकों ने उनके साथ भी गालीगलौज कर दी। हंगामा बढ़ता देख डा. संतोष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई ललित त्रिपाठी युवकों को अपने साथ कोतवाली ले गए।
डा. संतोष मिश्रा ने बताया युवकों ने महिला के चार वीडियो बनाए थे। जिन्हें मोबाइल सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसएसआई ललित त्रिपाठी ने बताया कि युवकों द्वारा माफी मांगने पर दोनों पक्षों में आपस में सहमति बन गई है। जिसके बाद महिला पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।