फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two man died due to drowning in the water pit

पानी भरे गड्ढे में गिरी बाइक डूबने से दो युवकों की मौत, छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे

Fri, 05 Jul 2019 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Two man died due to drowning in the water pit
भाई की मौत के बाद बदहवास बहन - फोटो : अमर उजाला
इटावा के चौबिया में सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में बाइक गिरने से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शवों को बाहर निकाला गया तो पता चला कि युवक अपने चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। 
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला अली निवासी महेश सिंह के भतीजे की 9 जुलाई को शादी होनी है। महेश का बेटा मनजीत कुमार शादी के कार्ड देने अपनी ससुराल बसरेहर क्षेत्र के परासना आया था। उसके साथ मोहल्ले का सुनील कुमार पुत्र रामविलास भी था।
विज्ञापन


 

गुुरुवार शाम को परासना से दोनों थुलरई गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बीना थुलरई मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा होने से दोनों की डूबने से मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह खेत गए लोगों ने गड्ढे में बाइक पड़ी देखी। लोग पास पहुंचे तो गड्ढे में दो शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 पर पुलिस को दी। कुछ देर में चौबिया थानाध्यक्ष सतीश यादव मौके पर पहुंचे और शव गड्ढे से निकलवाए।

शवों के पास मिल कागजात के आधार पर परिवारजनों को सूचना दी। बेटों के शव देखकर महेश सिंह और रामविलास बेहोश हो गए। सुनील की बहन और परिजन रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed