फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two laborers sleeping in the factory died of suffocation, garbage was burnt to escape the cold, two serious

Fatehpur: फैक्टरी में सो रहे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, ठंड से बचने के लिए जलाया था कचरा, दो गंभीर

Tue, 16 Jan 2024 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: औद्योगिक क्षेत्र मलवां के सौंरा स्थित फैक्टरी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ठंड से बचने के लिए बैटरी के कचरे को जलाकर सोए दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Two laborers sleeping in the factory died of suffocation, garbage was burnt to escape the cold, two serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में औद्योगिक क्षेत्र मलवां के सौंरा स्थित फैक्टरी में सो रहे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। घटना का पता सुबह करीब नौ बजे मजदूरों के आने पर हुआ। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हुई है। मौके की जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मिर्जापुर जिला लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुई निवासी रामधनी का पुत्र शिवकुमार उर्फ लाला (24) फैक्टरी में श्रमिक था। इसके अलावा मजदूर भी ठेके पर काम में लाने का काम करता था।

विज्ञापन
Trending Videos

शिवकुमार और उसके गांव के छोटेलाल का पुत्र ओमप्रकाश (21), कमलेश (22) व प्रयागराज सोरांव थाने के बड़ोखर निवासी अच्छेलाल का पुत्र अर्जुन (23) रात की शिफ्ट में काम करने के बाद एक कमरे में सोये थे। ठंड की वजह से कमरे के अंदर बैटरी का स्क्रैप भी सुलगा रखा था।

विज्ञापन

कमरे में चारों बेसुध हालत में पड़े थे
श्रमिक सुबह काम पर लौटे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। श्रमिकों ने कमरे की खिड़की से धुआं उठता देखकर दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न आने पर खिड़की तोड़ी। चारों बेसुध हालत में पड़े थे। खिड़की से उतरकर श्रमिकों ने दरवाजा खोला। कमरे में धुआं भरा था। मौके पर शिवकुमार और अर्जुन को मृत पाया।

विज्ञापन

दो को गंभीर हालम में कानपुर हैलट रेफर किया
ओमप्रकाश ओर कमलेश की सांसे चलती देखकर फैक्टरी प्रशासन को खबर दी। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। एसडीएम अनिल यादव और नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी मौके पर जांच को पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed