फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two innocent people died by drowning in Hardoi, Accident while washing hands and feet in the pond

हरदोई में डूबकर दो मासूमों की मौत: तालाब में हाथ-पैर धोते समय हादसा, ग्रमीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

Tue, 01 Aug 2023 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Aug 2023 02:16 PM IST
सार

Hardoi News: बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास अनिरुद्ध ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Two innocent people died by drowning in Hardoi, Accident while washing hands and feet in the pond
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तकिया गांव में दो मासूम तालाब में डूब गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर दोनों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तकिया निवासी मोहम्मद आलम (12) पुत्र यूसुफ और इरवान (9) पुत्र साबिर तालाब के पास घास काटने के लिए गए थे। 

विज्ञापन

घास काटने के बाद दोनों तालाब में हाथ पैर धोने लगे। इसी दौरान इरवान तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख मोहम्मद आलम ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी तालाब में डूब गया। दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास अनिरुद्ध मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed