फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two hundred year old got afresh

ढाई सौ साल पुराना कल्प वृक्ष मिला

Thu, 21 Jan 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 21 Jan 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two hundred year old got afresh
अति दुर्लभ कल्प वृक्ष क्षेत्र के नंदना और तेजपुर गांवों के मध्य पाया गया है। बुधवार को कृषि अनुसंधान केंद्र, दलीप नगर (कानपुर देहात) के कृषि वैज्ञानिकों ने पेड़ का निरीक्षण किया और बताया कि ऐसा ही एक वृक्ष कानपुर देहात जिले के भुजपुरा गांव के पास भी मिला है। घाटमपुर क्षेत्र में मिले कल्प वृक्ष की आयु लगभग 250 वर्ष है। इसे पारिजात वृक्ष और पुत्रजीवा वृक्ष भी कहा जाता है।
विज्ञापन


घाटमपुर-गजनेर मार्ग स्थित नंदना गांव में प्राचीन शिव मंदिर है। गांव के बुजुर्गों के मुताबिक कहा जाता है कि मंदिर के निर्माण के समय यहां पेड़-पौधे लगवाए गए थे। तभी कल्प का पौधा भी लगवाया गया होगा। कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. अशोक कुमार और डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का वृक्ष है। पूरे कानपुर मंडल में फिलहाल इस प्रजाति के सिर्फ दो ही पेड़ मिले हैं।
विज्ञापन


 कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि यह वृक्ष सेमल प्रजाति से मिलता-जुलता है। विशेष औषधीय गुणों के चलते यह विशेष वृक्ष माना जाता है। ऐसे अन्य वृक्षों की खोज करने के साथ सूची तैयार की जा रही है। वृक्षों के संरक्षण और रिसर्च के लिए अब तक खोजे गए वृक्षों की सूची और तैयार की गई रिपोर्ट को केंद्रीय वन एवं पादप अनुसंधान केंद्र को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed