फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two hours after the death of the wife, the husband died, people wept when the bier was raised together

दर्दनाक: पत्नी की मौत के दो घंटे बाद पति ने तोड़ा दम, एक साथ दो अर्थी उठने पर रो पड़े लोग, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 21 Aug 2023 08:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

Hardoi News: सीएमओ का कहना है कि पति पत्नी बुखार से पीड़ित थे, लेकिन पत्नी में खून की कमी भी थी। दोनों कहीं और इलाज करा रहे थे और रविवार को ही सीएचसी आए थे।

विज्ञापन
Two hours after the death of the wife, the husband died, people wept when the bier was raised together
मृतक पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासूपेट निवासी दंपती की बुखार के चलते दो घंटे के अंतराल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में मातम पसर गया। खास बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों ने इसकी कोई जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी।

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी के सवाल पर सीएमओ ने मंगलवार को टीम भेजे जाने की बात कही है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कासूपेट निवासी राजाराम (40) खेती और मजदूरी करता था। उसकी पत्नी रजनी रजनी (38) को पिछले छह दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले गए। यहां रजनी को भर्ती कर लिया गया। देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार का दावा है कि महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में भी फैल गई सनसनी
उधर दूसरी ओर रजनी के पति राजाराम को भी पिछले दो दिनों से तेज बुखार आ रहा था। रजनी की मौत के दो घंटे बाद ही राजाराम की भी मौत हो गई। दो घंटे के अंतराल पर बुखार पीड़ित पति पत्नी की मौत की जानकारी से मोहल्ले में भी सनसनी फैल गई।

सीएमओ बोले- पूरी जानकारी नहीं है
कासूपेट मोहल्ले में भी कई लोगों के बुखार पीड़ित होने की बात सामने आई है। इस मामले पर सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने पहले पूरी जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार से घटना की जानकारी ली। बुखार से दोनों की मौत हुई है।

पत्नी में खून की कमी भी थी
सीएमओ का कहना है कि पति पत्नी बुखार से पीड़ित थे, लेकिन पत्नी में खून की कमी भी थी। दोनों कहीं और इलाज करा रहे थे और रविवार को ही सीएचसी आए थे। सीएमओ ने कहा कि कासूपेट में मंगलवार को ही टीम भेजकर पूरी जानकारी ली जाएगी। जरूरत पड़ी तो विशेष शिविर भी लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed