फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two hospitals in Kalyanpur sealed without registration

Kanpur News: बिना पंजीकरण कल्याणपुर में दो अस्पताल किए सील

Tue, 07 Apr 2026 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals in Kalyanpur sealed without registration
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कल्याणपुर में अभियान चलाकर दो अस्पताल गोल्ड और मैग्नस को सील कर दिया। दोनों ही अस्पतालों के पास न तो लाइसेंस था और न ही डॉक्टर। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर प्रसव और गर्भपात जैसे काम किए जाते हैं। इससे पहले भी गोल्ड अस्पताल को सील किया जा चुका है।
विज्ञापन



प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि उनकी टीम ने पुलिस के साथ कल्याणपुर शिवली रोड स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। यहां नौ अस्पतालों एमजे हॉस्पिटल, एहसास हॉस्पिटल, एमपी मेडिकल सेंटर, वेदा हॉस्पिटल, श्री राधे मेडिकल सेंटर, न्यू नीलम सरोज हॉस्पिटल, बालाजी हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर ओम शक्ति हॉस्पिटल व मां चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में खामियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया। इन अस्पतालों में तीन में ड्यूटी डॉक्टर ही नहीं मिले। उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा छह अस्पताल संचालकों के पास लाइसेंस था लेकिन वह अपने बोर्ड पर एनआईसीयू, आईसीयू, डायलिसिस जैसी सुविधाएं लिखे थे जबकि अंदर यह सुविधा नहीं थी। एसीएमओ ने उन्हें नोटिस देते हुए बोर्ड उतरवाने के निर्देश दिए। लाइसेंस न होने पर गोल्ड और मैग्नस को सील किया है।
विज्ञापन


वॉर्ड बॉय और नर्सों के भरोसे चलते मिले अस्पताल
कल्याणपुर के अस्पतालों में निरीक्षण करने गए एसीएमओ को कई अस्पताल बिना डॉक्टर के वॉर्ड बॉय और नर्सों के भरोसे चलते मिले। कुछ जगह पर तो संचालक, रिसेप्शनिस्ट और सफाई कर्मचारी के अलावा कोई भी नहीं था और रोगियों का इलाज हो रहा था। पूछने पर बताया कि डॉक्टर खाना खाने गए हैं। तीनों ही जगह कुछ इसी तरह के बहाने अस्पताल संचालकों ने किए तो एसीएमओ ने उन्हें नोटिस थमाया और कहा कि जैसे ही डॉक्टर आते हैं तो सीएमओ कार्यालय आकर ड्यूटी डॉक्टर के नाम और पूरी जानकारी उपलब्ध कराओ। वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं वाले बोर्ड लगाने पर नोटिस जारी किया है। कुछ लोगों ने मौके पर ही टेप चिपकाकर उसे छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed