फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two girls found at Kanpur Central station

यूपी: नवरात्र के ठीक पहले कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलीं दो बच्चियां, सोता हुआ लावारिस छोड़ गए माता-पिता

Thu, 07 Oct 2021 12:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Oct 2021 12:44 PM IST
सार

कहते हैं बच्चियां 'देवी' का रूप होती हैं, गुरुवार की भोर पहर नवरात्र के शुभारंभ से ठीक पहले दो देवियां कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लावारिस हालत में मिलीं तो अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Two girls found at Kanpur Central station
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलीं दो बच्चियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसी क्या मजबूरी थी कि नवरात्र पर्व पर माता-पिता अपनी दो कन्याओं को कानपुर में सेंट्रल स्टेशन पर लावारिस छोड़ कर निकल गए। प्लेटफार्म नंबर-3 पर दोनों बच्चियां घंटों स्टील की कुर्सियों पर लेटी रहीं।
विज्ञापन


जब आसपास के लोगों को शक हुआ तो सूचना दी गई। इस बीच सेंट्रल स्टेशन में जीआरपी, आरपीएफ व चाइल्ड लाइन को काफी देर बाद सूचना मिली। जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और बच्चियों के परिजनों की तलाश की।
विज्ञापन


अभी तक बच्चियों के परिजनों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जीआरपी के मुताबिक एक बच्ची की उम्र 3 साल और दूसरी की उम्र 2 साल है। दोनों के पास से ऐसा कोई समान नहीं मिला जिससे उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों के हाथ में बिस्कुट के पैकेट थे। दोनों लाल रंग और नीले रंग के कपड़े पहने हुई थीं। फिलहाल जीआरपी ने दोनों बच्चियों को चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। बच्चियों के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed